हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक में रह रहे छात्रों और प्रचारकों (मुबल्लिग़ीन) के संयुक्त प्रयास से, नाइजीरिया के इस्लामिक मूवमेंट के प्रमुख शेख इब्राहीम ज़कज़ाकी की देखरेख में अरबईन-ए-हुसैनी के ज़ायरीन के लिए एक मोक़िब स्थापित किया जा रहा है।
यह मोक़िब नजफ़ और कर्बला के बीच पैदल मार्ग पर पोल नंबर 1117 के पास स्थित है, जहाँ ज़ायरीन के लिए ठहरने, भोजन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
इस मोक़िब की स्थापना का उद्देश्य दुनिया भर से आने वाले लाखों हज़रत इमाम हुसैन (अ.) के ज़ायरीन की हर संभव सेवा करना तथा अरबईन के इस महान आयोजन में इस्लामी भाईचारे, अहलेबैत (अ.) से प्रेम और त्याग की भावना को बढ़ावा देना है। इराक में रह रहे छात्र और मुबल्लिग़ीन इस मोअक़िब को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटे हुए हैं, ताकि ज़ायरीन के पहुँचते ही उन्हें सर्वोत्तम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।
आपकी टिप्पणी